बॉर्डर 2 में दिखेंगी ये 4 एक्ट्रेसेस—सनी देओल के साथ बॉबी देओल की ये को-स्टार भी!




गदर 2 की धमाकेदार सफलता के बाद सनी देओल एक बार फिर देशभक्ति से भरपूर फिल्म बॉर्डर 2 के साथ बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं। 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर के इस सीक्वल में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में रिलीज हुए टीज़र में 4 एक्ट्रेसेस की झलक देखने को मिली, जिनमें कुछ एक्सपीरियंस्ड फेस हैं और कुछ बिल्कुल नए।

आइए जानते हैं इन एक्ट्रेसेस के बारे में—


मोना सिंह



मोना सिंह बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। चर्चा है कि उनका किरदार फिल्म में काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। टीज़र में उनके और सनी देओल के इमोशनल मोमेंट्स की झलक भी देखने को मिली।

सोनम बाजवा



पंजाबी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनम बाजवा फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अपोज़िट नजर आएंगी। वह इससे पहले एक दीवाने की दीवानगी, हाउसफुल 5 और बागी 4 जैसी फिल्मों में भी दिख चुकी हैं।


अन्या सिंह



द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से पॉपुलैरिटी पाने वाली अन्या सिंह फिल्म में अहान शेट्टी की ऑनस्क्रीन पत्नी का रोल निभाएंगी। वह इससे पहले नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड, जी करदा, स्त्री 2 और खो गए हम कहाँ में नज़र आ चुकी हैं।

मेधा राणा



मेधा राणा इस फिल्म के जरिए अपना बड़ा बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। वह फिल्म में वरुण धवन के साथ दिखाई देंगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव मेधा अपनी स्टाइलिश तस्वीरों के लिए जानी जाती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post